फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जंगलों में धधकी आग, महिलाओं ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शीतलाखेत क्षेत्र के सड़का और हरड़ा गांव से सटे जंगल में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आग भड़कने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। ऐसे में गांव की महिलाएं साहस दिखाते हुए जंगल की आग को काबू करने पहुंच गईं। महिलाओं ने पेड़ों की टहनियों की मदद से करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों को शांत किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आशा देवी ने बताया कि ओलियागांव के नीचे गधेरे में धधकी आग देखते ही देखते सड़का और हरड़ा गांव के जंगलों में पहुंच गई। इससे जंगल में कई हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई। हालांकि सोमवार रात जंगल के कुछ हिस्से में जंगल सुलगते रहे लेकिन मंगलवार सुबह जंगल की आग शांत हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहां सरपंच दीवान सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, दीपा देवी, हेमा, चम्पा देवी, हंसी देवी, हरुली देवी, भगवती देवी, परुली देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें