फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्कूल तक पहुंची जंगल की आग

Fri, 16 Jan 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के कठपुड़िया क्षेत्र के जंगल में लगी आग ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब लपटें पास स्थित इंटर कॉलेज की ओर बढ़ने लगीं। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रानीखेत से फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर देखा कि आग कठपुड़िया के समीप जंगल में लगी हुई थी जो तेजी से फैलते हुए इंटर कॉलेज की दिशा में बढ़ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और अथक प्रयासों से जंगल की आग को नियंत्रित कर पूर्ण रूप से बुझा दिया। अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था। आगे कहा कि अराजक तत्वों की ओर से जंगल में आग लगाए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने फायर टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए जंगलों में लगने वाली आग पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें