फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वर्षों से खराब बीएसएनएल टॉवर के हटने से राहत

Fri, 16 Jan 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। धौलादेवी विकासखंड के आरतोला क्षेत्र में भगवती माता मंदिर के पास वर्षों से जर्जर हालत में खड़ा बीएसएनएल का टॉवर आखिरकार हटा दिया गया। लंबे समय से खराब यह टॉवर दुर्घटनाओं को दावत दे रहा था। लोग लंबे समय से खतरा बने इस टॉवर को हटाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया के प्रयासों से यह टावर हटाया गया। टॉवर हटने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। सामाजिक कार्यकर्ता इंदर सिंह, भानु पांडे, गोपाल सिंह बिष्ट, गिरधर सिंह, जीवन सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, सूरज सिंह बिष्ट आदि ने उनके प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें