फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में गोल्फ ग्राउंड तक पहुंची जंगल की आग

विज्ञापन
 रानीखेत में गोल्फ ग्राउंड के पास जंगल में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा/रानीखेत। रानीखेत और बिनसर के जंगल में आग लगने से लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। रानीखेत में जंगल की आग सेना के ऐतिहासिक गोल्फ ग्राउंड के करीब पहुंच गई। इस पर काबू करने में उसके भी पसीने छूट गए। रानीखेत में बीते शुक्रवार देर रात गोल्फ ग्राउंड के पास जंगल में आग लग गई। कुछ देर बाद ही आग गोल्फ ग्राउंड के बिल्कुल करीब पहुंची तो सेना और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। लोगों ने घटना की सूचना फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, इससे सभी ने राहत की सांस ली। वहीं शनिवार को बिनसर में जंगल सुबह से ही सुलगते रहे। सुबह 11 बजे के करीब जंगल में आग लगी और वन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचने में पांच घंटे लगे। शाम चार बजे वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला, लेकिन देर रात तक भी आग नहीं बुझाई जा सकी। इन घटनाओं में वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन


दो दिन के भीतर जले कई जंगल, वन विभाग में एक घटना दर्ज
अल्मोड़ा। जिले में बीते मंगलवार को ढुंगाधारा के पास जंगल में आग लगी। वहीं बीते शुक्रवार को रानीखेत में जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए सेना का सहारा लेना पड़ा तो देर रात गोल्फ ग्राउंड के पास का जंगल सुलगता रहा। इसी दिन सोमेश्वर के खाईकट्टा में जंगल में लगी आग में जलने से एक युवक की मौत हुई। शनिवार को फिर से बिनसर के जंगल को दावानल ने घेरे रखा। आंकड़ों से स्पष्ट है कि बीते पांच दिन में जिले में पांच स्थानों पर जंगल में आग लगी और सभी घटनाओं में फायर और वन कर्मी मौके पर पहुंचे। हैरानी है कि वन विभाग के कंट्रोल रूम में बीते आठ मई से अब तक जंगल में आग लगने की सिर्फ एक घटना दर्ज है। संवाद
विज्ञापन


रानीखेत में जंगल की आग गोल्फ ग्राउंड के करीब पहुंच गई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
-वंश नारायण यादव, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, रानीखेत।


बिनसर के जंगल में आग लगने की सूचना के बाद टीम मौके पर भेजी गई। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।
-ध्रुव मर्तोलिया, डीएफओ, सिविल सोयम, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें