अल्मोड़ा। नाबार्ड एवं सामाजिक विकास प्रबंध समिति की ओर से हवालबाग में 35 महिलाओं को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर सुरेश चंद्र तिवाड़ी ने कहा कि कम लागत में मधुमक्खी पालन कर महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ सकती हैं। शहद उत्पादन उनके रोजगार का बेहतर जरिया बन सकता है। वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन करना जरूरी है। वहां पर नाबार्ड के डीडीएम गिरीश चंद्र पंत सहित आदि मौजूद रहे। संवाद