फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूं धूं कर जलता रहा चिलियानौला का जंगल, बस्ती क्षेत्र के पास रुकी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शरारती तत्वों ने मंगलवार को यहां चिलियानौला के जंगल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरा जंगल खाक कर दिया। हालांकि बस्ती क्षेत्र के पास आग पर काबू पा लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अराजक तत्वों को चिह्नित करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

सर्दियों में जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। विभाग का तर्क यह है कि जंगलों में बेतहाशा पिरूल गिरा हुआ है, शरारती तत्व आग लगा दे रहे हैं। मंगलवार की सुबह चिलियानौला के जंगल में भी आग लगी हुई थी। पास ही चिलियानौला बाजार और बस्ती है। हालांकि आग बस्ती तक नहीं पहुंच पाई, यदि रात्रि में आग लगी होती तो यह बस्ती के पास तक पहुंच सकती थी।
वीरशिवा स्कूल को जाने वाले मार्ग के ऊपर धूधू कर जंगल जलता रहा, लेकिन वहां आग बुझाने के लिए उस वक्त कोई भी विभागीय कर्मचारी नहीं दिखा। दोपहर बाद आग बुझी हुई नजर आई। सर्दियों में जंगल जलने से लोग भी हैरत में हैं। इधर, वन क्षेत्राधिकारी हरीश टम्टा का कहना है कि अराजक तत्व जंगलों को आग के हवाले कर दे रहे हैं। जिन्हें चिह्नित करने की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर कंट्रोल बर्निंग का कार्य भी अब शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें