अल्मोड़ा। सोमवार को मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद आसमान काले बादलों से घिर गया और तेज गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। लोगों को उम्मीद थी कि अच्छी बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंधड़ के साथ आग की रफ्तार तेज जरूर हो गई, लेकिन कुछ देर बाद बूंदाबांदी थमने से लोगों को मायूस होना पड़ा। गरज के साथ अंधड़ चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम का साथ न मिलने से वन विभाग के साथ ही आम जन और किसानों की चिंता बढ़ रही है। संवाद