फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज स्टेशन बना नशेड़ियों का अड्डा, यात्री परेशान

Mon, 06 May 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रोडवेज डिपों के कूड़ेदान में फेंकी शराब और बीयर की खाली बोतलें। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माल रोड स्थित रोडवेज स्टेशन नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। स्टेशन के कूड़ेदान और परिसर में बिखरी शराब और बीयर की खाली बोतलें इसका प्रमाण हैं।रोडवेज स्टेशन में शाम होते ही लोग नशे के सामान के साथ पहुंचते हैं और बेखौफ नशा करते हैं। स्टेशन परिसर में शराब और बीयर की खाली बोतलें बिखरी हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्टेशन नशे का अड्डा बन गया है। स्टेशन में यात्रियों की सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं हैं। यात्रियों और राहगीरों की अराजक तत्वों के साथ आए दिन झड़प भी होती है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए निगम गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

वहीं एआरएम विजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान में मैं निजी कारण से अवकाश पर हूं। अवकाश से लौटने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें