फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलियानौला का जंगल भी जलकर हुआ राख, धुएं से लोगों का जीना मुहाल

विज्ञापन
चिलियानौला के जंगल में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आग ताड़ीखेत ब्लॉक में अब तक कई हेक्टेयर वन जल चुके हैं। आग लगने से लाखों की संपदा को नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन दस्ते की मशक्कत के बाद जंगलों की आग को काबू किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र चिलियानौला के जंगल में शुक्रवार देर शाम अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों तरफ से जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। चारों तरफ धुआं फैलने से लोगों को भारी परेशानी हुई।
वन महकमे के लोग आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे, लेकिन जंगल में चारों तरफ फैली आग पर वह लोग काबू नहीं पा सके। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। यहां एफएसओ मोहन सिंह के नेतृत्व में करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें