फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छह घंटे में काबू हुई कल्टानी के जंगल की आग

Sat, 26 Apr 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लाॅक में कल्टानी वन पंचायत के जंगलों में आग धधकने से दिन भर अफरातफरी मची रही। जंगल के चार हेक्टेयर के दायरे में वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह छह घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आठ बजे आग भड़क उठी। रेंजर रमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दोपहर दो बजे जंगल की आग शांत होने पर वन कर्मियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें