फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जंगलों में आग को बुझाने का काम करंेगी वनाग्नि समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। फायर सीजन में नगर से लेकर गांवों तक के जंगलों को बचाने के लिए वन विभाग अलर्ट हो गई है। वन विभाग ने आग बुझाने वाले मददगार समितियों को 50 लाख से अधिक की धनराशि दी है। वनाग्नि समितियां जंगलों में लगने वाली आग बुझाने के साथ ही इससे होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन

फायर सीजन में अल्मोड़ा जिले के जंगलों में आग की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। इससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में वन विभाग ने जंगलों को आग से बचाने और आग से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में 55 वनाग्नि समितियां गठित की है।
विज्ञापन

प्रत्येक समितियों को विभाग ने 35 हजार की धनराशि दी है। इसके अलावा विभाग ने लगभग 150 से अधिक वन पंचायतों को भी 25-25 हजार की धनराशि दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें