अल्मोड़ा। कड़ाके की ठंड में भी अल्मोड़ा के जंगल आग में धधक रहे हैं। अब चितई मंदिर के पास जंगल में आग भड़कने से बहुमूल्य वन संपदा आग की भेंट चढ़ गई। जंगल में आग लगने की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब आठ बजे अचानक चितई मंदिर के पास के जंगल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आवाजाही करने के दौरान राहगीरों ने जंगल से धुआं उठते देखा। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि फायर सीजन के दौरान जंगलों को आग से सुरक्षित रखने के लिए कंट्रोल बर्निंग की जा रही है। उसी के तहत वन विभाग की ओर से चितई के सटे जंगल में सीमित क्षेत्र में कंट्रोल बर्निंग की गई।