फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए हुई समीक्षा बैठक

Thu, 08 Jan 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए रामगंगा आरती घाट पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अब तक क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बीते प्रयासों से कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। कहा अब भी कई अन्य समस्याएं बनी हुईं हैं। कहा बैठक में उपजिला चिकित्सालय के लिए वित्तीय स्वीकृति, डिजिटल एक्सरे के लिया टेंडर की प्रक्रिया, विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति कि प्रक्रिया गतिमान है। बीते दिनों क्षेत्र में हुए आंदोलन के मुख्य आंदोलन कर्ता भुवन सिंह ने कहा कि स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति, आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने और रेफरल सिस्टम को दुरुस्त करने जैसे मुद्दे अब भी चुनौती बने हुए हैं। इस दौरान बचे सिंह, जीवन सिंह, अशोक कुमार, खुशाल सिंह, खीम सिंह, खष्टी अधिकारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें