फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याहीदेवी, मेहला, पातलीबगड़, नैनोली के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जाड़े के सीजन में जिले के जंगल आग की चपेट में आ रहे हैं। आए दिन जिले के जंगलों में आग धधक रही है। सोमेश्वर रेंज के अंतर्गत मेहला, पातलीबगड़, नैनोली के अलावा स्याहीदेवी के निकट के जंगल में रविवार शाम आग लग गई। आग से दो हेक्टेयर क्षेत्र में नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

रविवार शाम को सोमेश्वर रेंज के अंतर्गत पातलीबगड़, नैनोली, मेहला के जंगलों में अचानक आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में इसकी सूचना वन विभाग के रेंज कार्यालय में दी। सूचना मिलने पर वन कर्मी पातलीबगड़ पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तक मेहला वन पंचायत और नैनोली के जंगल में देर रात तक आग नहीं बुझ सकी थी। क्षेत्र में धुएं की धुंध छाई हुई है।
उधर पातलीबगड़ के कंपार्ट दो में आग लगी हुई है। क्षेत्र के रेंजर विशन लाल ने बताया कि वन कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। पातलीबगड़ में आग बुझा ली गई है। आग से करीब दो हेक्टेयर क्षेत्र में वनस्पति को नुकसान पहुंचा है। इधर हवालबाग विकासखंड के स्याही देवी के समीप के जंगल भी सुबह से आग लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें