फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्टा, बिंतोला, जखेटा में पहली बार गैस सिलेंडर का वाहन पहुंचा

विज्ञापन
ल्टा में पहली बार पहुंचे गैस वाहन से रसोई गैस सिलेंडर रिफिल कराते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड में ग्राम पंचायत बल्टा, बिंतोला, जखेटा में पहली बार घरेलू गैस सिलिंडर का वाहन पहुंचा। क्षेत्रवासियों ने घर के समीप ही मार्ग पर गैस सिलिंडर रिफिल कराए। पहले दिन 50 उपभोक्ताओं ने रसोई गैस सिलिंडर रिफिल किए। ग्रामीणों ने इसके लिए कांग्रेस नेता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के प्रयासों की सराहना की है और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक को लोगों ने अवगत कराया था कि गांव के समीप तक सड़क पहुंच गई है, लेकिन रसोई गैस का वाहन नहीं आता है। उन्हें रसोई गैस सिलिंडर लेने कई किमी दूर एनटीडी अथवा लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम के चक्कर काटने पड़ते हैं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने विधिक विशेषज्ञ अधिवक्ता आजाद खान के माध्यम से इंडियन ऑयल दिल्ली को पत्र भेजा और जनहित में बल्टा, बिंतोला, जखेटा गांवों में रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने को कहा।
साथ ही इंडियन ऑयल के क्षेत्र प्रभारी मोहम्मद आसिफ और गैस प्रबंधक राजीव कुमार से भी संपर्क किया। रविवार को पिकप वाहन में 80 रसोई गैस सिलिंडर लेकर बल्टा, बिंतोला और जखेटा पहुंचा। अब हर माह चार तारीख को गैस का वाहन गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन

इधर एक कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान अर्जुन मेहता, महेश लाल, सुरेंद्र बिष्ट, गोविंद राम, किशन मेहता, मनोज मेहता आदि ने गांव में रसोई गैस सुविधा पहुंचाने की व्यवस्था करवाने पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कर्नाटक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही गैस कर्मियों का भी स्वागत किया। इस अवसर पर इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता, हेम जोशी, प्रताप मेहता, सुरेंद्र बिष्ट, मयंक मेहता, राजेंद्र बिष्ट, आशीष कुमार, गौरव कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें