फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर हुए हमले के मामले में ठेकेदार और मुंशी को गिरफ्तार करें

Sun, 30 Dec 2018 12:09 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सल्ट की उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्रधान संगठन के पदाधिकारी और प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रणथंमल के प्रधान जयपाल सिंह रावत पर ठेकेदार के लोगों द्वारा किए गए प्राणघातक हमले के मामले में प्रधान संगठन सल्ट और प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ठेकेदार और मुंशी को भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार की शह पर ही उसके सात लोगों ने प्रधान पर हमला किया था। उन्होंने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।    
विज्ञापन

   
उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन नौकुचिया-रणथंमल मोटर मार्ग पर काम कर रहे मजदूरों ने ठेकेदार की शह पर रणथंमल के प्रधान जयपाल सिंह रावत पर प्राणघातक हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार, मुंशी द्वारा किया जा रहा निर्माण कार्य गुणवत्तापरक नहीं है। ग्रामीण इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण अब तक मामले की जांच तक नहीं कराई गई। ठेकेदार और मुंशी के संरक्षण में मजदूरों ने प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया है। प्रधान संगठन और प्रधानों ने ठेकेदार और मुंशी को गिरफ्तार करने, मार्ग निर्माण में हुई अनियमितताओं की जांच करने की मांग की। घटना की मजिस्ट्रीयल जांच, अनियमिता की जांच उच्चाधिकारियों से कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, प्रधान श्याम भंडारी, संजय रावत, ब्रह्मानंद, अजय पाल रावत, अनूप सिंह, विनोद ध्यानी, चंद्र प्रकाश शर्मा, किशन राम, मोहन सिंह रावत, महेंद्र राणा, भुवन सिंह, गिरधर राणा आदि शामिल हैं।        
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें