फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारे छापे

Tue, 03 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य सामग्री पकड़ने को अभियान तेज कर दिया है। अभियान दल ने नगर के कई स्थानों पर दुकानों में छापे मारे और सैंपल लिए। लोधिया में वाहनों की चेकिंग कर पेठा और गुड़ का सैंपल भरा। त्योहारों पर मिलावटी सामग्री की बिक्री की आशंका रहती है।
विज्ञापन


 इसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासन के नेतृत्व में विभाग के कार्मिकों के दल ने लोधिया बैरियर पर पांच दर्जन से अधिक वाहनों की चेकिंग की। इसके अलावा नगर की दुकानों में छापे मारे। अभिहित अधिकारी एएस रावत ने बताया कि अक्तूबर में अब तक दूध, रस, सरसों तेल, पनीर, मावा, घी आदि के सैंपल भरे गए हैं।

 इनमें से बारह नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। लोधिया बैरियर पर पांच दर्जन वाहनों की तलाशी ली गई और पेठा, गुड़ का सैंपल भरा गया है। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, मदन राम के अलावा पुलिस और प्रशासन के कार्मिक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें