भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। आगामी बरसात में सड़क मार्गों में आने वाली बाधाओं को ध्यान में रखते हुए वर्षाकाल के तीन महीनों का खाद्यान्न पहुंच गया है। इसे सस्ता गल्ला विक्रेता बांट रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में खुशी भी है।
भतरौंजखान समेत क्षेत्र के भतरौंज, च्यूनी, नौघर और तौराड़ आदि गांवों के उपभोक्ताओं के लिए जून, जुलाई और अगस्त का खाद्यान्न गल्ला विक्रेता प्रमोद कुमार के गोदाम में पहुंच चुका है। इस बीच इसका वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकारी सस्ता गल्ले की दुकान से करीब 650 उपभोक्ता जुड़े हैं। इससे क्षेत्र के कार्ड धारक खुश हैं। राशन वितरण का कार्य लगभग पूरा होने जा रहा है। संवाद