फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में मिलीं खामियां, पांच संस्थानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फायर टीम ने नगर में विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर पांच संस्थानों को नोटिस और सुझाव दिए गए। साथ ही उन्हें व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मुकेश चतुर्वेदी ने फायर स्टेशन अल्मोड़ा क्षेत्र अंतर्गत स्थित ईएमएस कोचिंग सेंटर, आईटी कैंपस कंप्यूटर सेंटर, डी शैडो आर्ट एकेडमी, एसडी पेट्रोल पंप, आस्था नर्सिंग होम और पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा का निरीक्षण किया।
इस दौरान संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्गों तथा अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। जिला अस्पताल को छोड़कर अन्य पांच संस्थानों को नोटिस दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान संस्थान के प्रबंधक, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए। संवाद
बागेश्वर में भी टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
बागेश्वर। अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाए जाने पर कई संस्थान स्वामियों को नाेटिस दिए।
एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर फायर ब्रिगेड टीम ने क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अभियान चलाया। एफएसएसओ दिनेश चंद्र पाठक ने फायर टीम के साथ विभिन्न निजी संस्थानों और बैंकों में फायर रिस्क निरीक्षण अभियान चलाया। इसके तहत टीम ने प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस जारी कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के सुझाव दिए। अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपातकाल में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें