फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब विदेश नीति से देश में ऊर्जा संकट बढ़ा : रावत

Fri, 29 May 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चार जून को अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। राहुल की रैली को लेकर कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों की बृहस्पतिवार को एक होटल में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन किया गया। तय हुआ अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा से कार्यकर्ता रैली में जुटेंगे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश में आर्थिक विषमता बढ़ रही है। गरीबों की हालत खस्ता है। बेरोजगारी चरम पर है लेकिन केंद्र सरकार चहेतों को लाभ देने को सरकारी क्षेत्र का निजीकरण करने में लगी है। उन्होंने देश में बढ़ रही बेरोजगारी, आर्थिक विषमता के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि खराब विदेशी नीति के चलते देश में ऊर्जा संकट विकराल होता जा रहा है।
परंपरागत मित्रों रूस और ईरान से तेल खरीद पर केंद्र सरकार का विवेक नहीं है। अमेरिका किस हैसियत से भारत की तेल खरीद नीति तय कर रहा। किन देशों से कब तक तेल खरीदना है का फरमान जारी कर रहा है। केंद्र सरकार ने कभी इस पर स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत सहित अन्य का भव्य स्वागत किया गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस नेता रणजीत रावत, विधायक मनोज तिवारी आदि ने विचार रखे। संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज और नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने किया।
विज्ञापन


आईडीपीएल का निजीकरण कर सरकार ने छीना रोजगार

सल्ट के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस ने मोहान में आईडीपीएल दवा फैक्टरी स्थापित कर पर्वतीय क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया था। फैक्टरी अच्छा मुनाफा भी कमा रही थी लेकिन केंद्र सरकार ने इसे बेच दिया। इससे कई लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। दवा फैक्टरी को निजी हाथों में देना श्रमिक विरोधी है। रावत ने कहा कि प्रदेश में 2017 से अब तक सरकार की गलत नीति से दस हजार से अधिक छोटे उद्योग बंद हो गए हैं। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। जन समस्या के समाधान को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है।
विज्ञापन




राजेंद्र धानक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें