फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल बीएसएनएल मोबाइल सेवा दुरुस्त करें

Tue, 17 Nov 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कई लोगों ने केंद्रीय संचार मंत्री को पत्र भेज कर क्षेत्र की संचार सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आए दिन बीएसएनएल की मोबाइल सेवा चरमराई रहती है। दिन में कई बार सिग्नल नहीं आते हैं, जबकि कुमाऊं मंडल में अधिकांश लोग बीएसएनएल की सुविधाओं का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन


बीएसएनएल में खराबी से सुदूर क्षेत्रों में संपर्क नहीं हो पा रहा है। आरोप लगाया है कि संचार निगम के उच्चाधिकारी अन्य कंपनियों से मिली भगत कर उपभोक्ता सेवाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने संचार सेवा को दुरुस्त करने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

पत्र भेजने वालों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विपिन भट्ट, लीलाधर जोशी, मदन सिंह अधिकारी, नरेंद्र बिष्ट, प्रकाश तिवारी, जीवन सिंह, हरीश आर्या, गिरीश जोशी, नवीन जोशी, ललिता बिष्ट, हिम्मत सिंह, गणेश आर्या, भुवन पांडे, हेमंत सिंह, गिरधर रावत, सुरेश जोशी, प्रेम सिंह, हेम जोशी, गोपाल अधिकारी, मोहन सिंह, नारायण राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें