फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधिया बैरियर से बैरंग लौटे पर्यटकों के पांच वाहन

विज्ञापन
लोधिया बैरियर में कोरोना जांच के लिए स्वैब लेते स्वास्थ्य कार्मिक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बाहरी राज्यों से जिले में पहुंच रहे पर्यटकों की आरटीपीसीआर जांच की बाध्यता को लेकर लोधिया बैरियर पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। सोमवार को बैरियर में ही 42 पर्यटकों की कोरोना आरटीपीसीआर जांच की गई, जबकि जांच रिपोर्ट लेकर नहीं पहुंचने और जांच करवाने में असमर्थता जताने पर पर्यटकों के पांच वाहनों को बैरंग लौटा दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बीच विभिन्न राज्यों से आने वाले पर्यटकों को आरटीपीसीआर कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाकर ही जिले में प्रवेश दिया जा रहा है। लोधिया बैरियर पर पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है। पुलिस वाहनों को रोककर उसमें बाहरी राज्यों से आने वालों की छानबीन कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बाहरी राज्यों से आने वालों की आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही जिले में प्रवेश की अनुमति दे रही है। सोमवार को जिले में दोपहर तक 102 पर्यटकों को आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद जिले में प्रवेश दिया गया। जबकि जांच रिपोर्ट न लाने पर 42 पर्यटकों और श्रद्धालुओं के मौके पर भी स्वैब लिए गए। इसके अलावा जांच रिपोर्ट नहीं लाने और जांच करवाने में असमर्थता जताने पर पर्यटकों के पांच वाहन लौटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें