अल्मोड़ा। पालिका परिषद ने लोगों को अपने पालतू गोवंशीय पशुओं को लावारिस न छोड़ने की हिदायत दी है। कहा कि इसके बाद भी कोई पशु घूमता मिला तो पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
पालिका के ईओ श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा है कि नगर में लावारिस और पालतू पशुओं का आवागमन बढ़ जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर में घूम रहे पशु मोहल्लों में कई स्थानों पर लोगों को चोटिल कर रहे हैं। वहीं कूड़ेदानों से कूड़ा बिखेर कर गंदगी कर रहे हैं।