फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दुकानों से पार किया था माल

Tue, 12 May 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चोरों ने रविवार रात पनुवानौला बाजार की पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए और शिशु मंदिर भी खंगाल दिया। चोर करीब 25 हजार की नकदी और डेढ़ लाख रुपए का सामान उड़ा ले गए। इसके अलावा चोरों ने मनिआगर कस्बे की दो दुकानों के भी ताले तोड़ दिए। दुकानदारों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चोरों ने रविवार रात पनुवानौला बाजार में पांच दुकानों और शिशु मंदिर के ताले तोड़ दिए। बीच बाजार स्थित रवि बनौला की दुकान से चोर गल्ला ले गए। गल्ले में रेजगारी समेत करीब 15 हजार की नकदी थी। जय अंबा ज्वैलर्स से चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के चांदी के धागुले, माला, अंगूठी, पायल, बिछुवे, मूर्तियां और करीब 600 रुपए चुरा लिए।

पूजा गिफ्ट सेंटर से चोर 16 हजार रुपए का निकॉन का कैमरा और पांच सौ रुपए, मनोज पांडे की दुकान से तीन हजार की नकदी साफ कर ले गए। रात में 2:30 बजे चोरों ने महेंद्र बनौला की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। आवाज सुनकर परिजन बाहर निकल आए। शोर मचाने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन


चोरों ने बाजार के निकट ही सरस्वती शिशु मंदिर को भी खंगाल डाला। यहां नकदी और सामान नहीं मिलने पर चोर छात्र पंजिका में गाली-गलौज लिख गए। मनिआगर  में भी दो दुकानों के ताले तोड़ कर चोरों ने नकदी और सामान चुरा लिया। पनुवानौला के पांच दुकानदारों ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी है।

राजस्व उप निरीक्षक दीपक वर्मा ने बताया कि दुकानदारों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों ने दो दिन पहले ही गुरुड़ाबांज के निकट गैंगहेड बाजार में भी पांच दुकानों के ताले तोड़ कर नकदी और सामान चुरा लिया था। इससे पहले दन्यां में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें