फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में बारिश से पांच सड़कें बंद, छह हजार लोग परेशान

Thu, 03 Aug 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
गाजर-कुँराली में इस तरह टूटी रोड। 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में बारिश के बीच बंद सड़कों ने लोगों की मुसीबत बढ़ाई है। बारिश के बाद यहां पांच सड़कें बंद होने से 25 गांव अलग-थलग पड़े हैं और इनका शेष दुनिया से सड़क संपर्क पूरी तरह कटा है। ऐसे में दस हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से पीपना मनहैत-उगूला, बल्मरा-गुदलेख, जैंती-नया संगोली, मंगलता-त्रिनैली, शेराघाट-कुंज किमोला सड़कों पर आवाजाही ठप है। इन सड़कों पर जगह-जगह बोल्डर व मलबा गिरने से वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए हैं और छह हजार लोग परेशान हैं। लोग किसी तरह मलबा और बोल्डरों के बीच पैदल सफर कर उपचार के लिए अस्पताल और सामान के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने कहा कि मलबा और बोल्डर हटाने के काम में जेसीबी जुटी हैं। जल्द सड़कों पर आवाजाही शुरू होगी।


बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

अल्मोड़ा। बुधवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर तक बारिश जारी रही। इसके बाद बारिश थमने से लोगों ने राहत महसूस की। जिला मुख्यालय में 26.4 तो भैसियाछाना में सबसे अधिक 32 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बारिश का आंकड़ा (एमएम में)
अल्मोड़ा-26.4
द्वाराहाट -20

रानीखेत -4

चौखुटिया -8
सोमेश्वर -12

भिकियासैंण - 5

जागेश्वर -9.5

ताकुला -10

मासी - 17
शीतलाखेत-24.5
भैसियाछाना-32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें