फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री जीना के गांव की सड़क को 'विकास' का इंतजार

Wed, 02 Aug 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. सोबन सिंह जीना का पैतृक गांव सुनौली आज भी विकास को तरस रहा है। उनके गांव को जोड़ने वाली बसौली-सुनौली सड़क बदहाल है और लोग जान हथेली पर लेकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2006 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 6.13 किमी लंबी बसौली-सुनौली मोटर मार्ग का निर्माण किया गया। ये सड़क सुनौली सहित भैंसोड़ी, हड़ौली आदि गांवों को जोड़ती है। कई जगहों पर डामर उखड गया है, जिससे गड्ढे बन गए हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से सड़क तालाब में तब्दील हो रही है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
लोग किसी तरह जान जोखिम में डालकर खतरे के बीच सफर कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सड़क पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. सोबन सिंह जीना के गांव सुनौली को जोड़ती है। जब पूर्व विकास मंत्री के गांव की सड़क इस तरह बदहाल है तो समझा जा सकता है कि अन्य सड़कें किस हाल में होंगी।
विज्ञापन

गांव के ईश्वर जोशी ने बताया कि पूर्व मंत्री सोबन सिंह जीना की शुक्रवार को जयंती है। कहा कि सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर 18 जनवरी को सुनौली में स्व. जीना की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया था। तब संबंधित विभाग ने सड़क सुधारीकरण का आश्वासन दिया गया था जो अब तक हवाई साबित हुआ है।


बसौली-सुनौली मोटर मार्ग का शीघ्र सुधारीकरण किया जाएगा। मार्ग में बने गड्ढ़ों को भी पाटा जाएगा। - हरीश जोशी, सहायक अभियंता, निर्माण खंड लोनिवि, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें