फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच रुपये में एक लीटर, दो रुपये में एक गिलास मिलेगा शुद्ध पानी

Sat, 14 Apr 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। 
विज्ञापन
पानी - फोटो : getty
विज्ञापन

गर्मियों में पर्यटकों और अल्मोड़ावासियों को वॉटर एटीएम से काफी कम दाम पर आरओ का पानी मिलेगा। स्वागत की छत पर वाटर एटीएम का भवन बनकर तैयार हो चुका है और मशीनें भी लग चुकी हैं। दस दिन में वाटर एटीएम शुरू हो जाएगा। पांच रुपये का सिक्का डालने पर एक लीटर और दो रुपये में एक गिलास पानी निकलेगा। वॉटर एटीएम को एक साल तक नेचुरल रिसर्च संस्था संचालित करेगी।

विज्ञापन


बीते वर्ष तत्कालीन डीएम सविन बंसल की पहल पर नगर में वॉटर एटीएम लगाने की कवायद शुरू की गई थी। नेचुरल रिसर्च संस्था के प्रोजेक्ट को हरी झंडी देते हुए बंसल ने वाटर एटीएम लगाने के लिए नवाचार निधि से धनराशि मंजूर की थी।

पालिका परिषद ने इसके लिए स्वागत की छत पर स्थान उपलब्ध कराया है, लेकिन कार्यदायी संस्थान आरईएस की लेटलतीफी के चलते वाटर एटीएम का निर्माण समय पर पूरा नहीं हो सका। इधर, वाटर एटीएम के लिए कमरा तैयार होने के बाद मशीनें भी लग गई हैं। नेचुरल रिसर्च संस्था के संयोजक मनोज पांडे ने बताया कि काम अंतिम चरण में चल रहा है। वाटर एटीएम में लगी मशीन से प्रति घंटे 250 ली. शुद्ध पानी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें