फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पांच दिवसीय लोकगीत और संस्कार गीत कार्यशाला शुरू

Sun, 25 Jan 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रीन हिल्स संस्था की ओर से पंडित गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय में रविवार से पांच दिवसीय लोकगीत और संस्कार गीत कार्यशाला शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से आने वाली भावी पीढ़ी को अपनी पुरातन संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। प्रशिक्षक और वरिष्ठ लोक गायिका लता पांडे ने कहा कि कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को कुमाऊंनी संस्कृति और संस्कारों को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने गीताों की भी प्रस्तुति दी। संस्था की सचिव डॉ. वसुधा पंत ने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक नगरी है। यहां की संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन जरूरी है। उन्होंने कार्यशाला में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। प्रतिभागियों को लोकगीत की विभिन्न विधाओं का प्रतिक्षण दिया गया। वहां डॉ. दुर्गापाल, मीता उपाध्याय, पुष्पा सती, मनोज वर्मा, दीपक जोशी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें