मर्चुला मे एगंलिंग कार्यशाला का शुभारंभ करते विधायक महेश जीना
- फोटो : ALMORA
मर्चुला (अल्मोड़ा)। सल्ट के मर्चुला में बुधवार को पांच दिनी एंगलिंग कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। बुधवार को शुभारंभ करते हुए विधायक महेश जीना ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए यह कार्यक्रम बेहद फायदेमंद होगा।
जीना ने कहा कि प्रशिक्षण लेने के बाद युवा स्वरोजगार अपना सकते हैं। उम्मीद है कि मर्चुला एंगलिंग के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करेगा। इधर, एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि कार्यशाला में युवाओं को एंगंलिग की जानकारी देेने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है।