चौखुटिया में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के तहत दौड़ के लिए तैयार युवा।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव और पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा की ओर से सोमनाथ मैदान मासी में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 हुई। पुरुष वर्ग में प्रदीप बंगारी ने प्रथम, मनीष चतुर्वेदी ने द्वितीय और रोहित मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान नेहा बंगारी, द्वितीय निशा देवतल्ला और तृतीय स्थान पर गीतांजली ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश लाल वर्मा और विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान शंकर सिंह बिष्ट और शंकर जोशी थे। वहां पर दिनेश बंगारी, विजय सिंह, गिरधर बिष्ट प्रधान, गिरीश बिष्ट, हर्षित जोशी, रोहित वर्मा, अक्षय वर्मा आदि थे।