सकनणा की नवनि र्वाचित वन पंचायत सरपंच मुन्नी लखचौरा का स्वागत करते ग्रामीण।
- फोटो : ALMORA
मानिला (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के सकनणा वन पंचायत के लिए हुए चुनाव में मुन्नी लखचौरा निर्विरोध सरपंच चुनी गई। वह गांव की पहली महिला सरपंच बनी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से वन पंचायत में अवैध पेड़ों के कटान को रोका जाएगा। जंगल को आग से बचाने के लिए वन पंचायत निगरानी समिति गठित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जितेंद्र घुगत्याल ने की। वहां पर निर्वाचन अधिकारी राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहता, पूर्व सरपंच हरीश सती, कैलाश लखचौरा, कौस्तुभ लखचौरा, कृपाल सिंह घुगत्याल, दिगंबर हतेली, देवी दत्त सती, मोहन सिंह पटवाल आदि थे।