फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रहरियों ने उठाई वेतनमान समेत तमाम समस्याएं

विज्ञापन
नौ सूत्रीय मांगों के लिए ज्ञापन देते ग्राम प्रहरी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम प्रहरियों ने लमगड़ा तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर अधिक मानदेय की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि पूरे प्रदेश में ग्राम प्रहरियों को 2004 में नियुक्त किया गया था। इतने साल बीत जाने के बाद भी बहुत कम मानदेय दिया जाता है। उन्होंने होमगार्ड और पीआरडी की तर्ज पर 18 हजार रुपये प्रति माह की मांग उठाई। इसके साथ ही वर्दी देने, श्रम कानून के अंतर्गत मिलने वाले सभी अधिकार देने, परिचय पत्र आदि की मांग भी की। वहां पर ग्राम चौकीदार यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश सिंह बोरा, जगदीश बिष्ट, राजेंद्र सिंह, प्रमोद, बालम सिंह, श्याम लाल, हर सिंह, बालम सिंह, सुंदर राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें