फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां काली मंदिर अगनेरी में पहली बार हुई शादी

Sun, 08 May 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
मंदिर में पहली बार हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रामगंगा के तट पर अगनेरी में 114 साल पहले बने मां काली के मंदिर में रविवार को पहली बार किसी की शादी हुई। वहां खलना (द्वाराहाट) निवासी भवान सिंह मेहरा और  तिमिलखाल (चौखुटिया) निवासी पुष्पा कनौंणियां बिष्ट प्रणय सूत्र में बंधे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह नेगी ने अपनी ओर से बैंड की व्यवस्था की। जिसमें बाराती, घरातियों के साथ ही मंदिर समिति के पदाधिकारी भी नाचे।
विज्ञापन


दूल्हे पक्ष से आचार्य दिनेश चंद्र तिवारी और दुल्हन पक्ष से आचार्य राजेंद्र फुलोरिया थे। सऊदी अरब में कार्यरत दूल्हे भवान ने बताया कि उन्होंने सादगी से शादी करने का मन पहले ही से बनाया था। मंदिर में सादगी से शादी की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार दीवान सिंह बिष्ट ने भी मंदिर परिसर में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान दोनों के परिजन, 12 से अधिक बाराती, इतने ही घरातियों समेत मंदिर के पुजारी केवलानंद जोशी, डॉ. कुलदीप बिष्ट, प्रधान दान सिंह, जीवन नेगी, राजेश अग्रवाल, दरबान सिंह बिष्ट थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें