फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका पार्किंग की छत पर भी लगेंगी पटाखे की दुकानें

Fri, 30 Oct 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने दीपावली पर्व को लेकर व्यापारियों और लोगों के साथ बैठक की। तय हुआ कि पटाखे की दुकानें नगर पालिका पार्किंग की छत, एनटीडी और रामलीला मैदान धारानौला में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में हुई बैठक में एसडीएम रिंकू बिष्ट और डीएसपी कांति बल्लभ पांडे ने पालिका, बिजली विभाग, जल संस्थान और अग्निशमन विभाग को समय से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां करने के निर्देश दिए। लोगों से दीपावली पर्व शांतिपूर्वक मनाए जाने की अपील की।

बैठक में पालिका के अधिशासी अधिकारी एके वर्मा, एलआईयू निरीक्षक अमर सिंह गुंज्याल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय गब्र्याल, एसडीओ यूपीसीएल मनोज तिवारी, जगत सिंह बोरा, बचे सिंह देवड़ी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह, नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, सभासद अख्तर हुसैन, किशन गुरुरानी, हर्षवर्धन कर्नाटक, अमित साह, मनोज सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें