पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है वह जनता के लिए लाभदायक नहीं है।
चौघानपाटा में एकत्र हुए कांग्रेसियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से दैनिक उपयोग की हर वस्तु महंगी होगी जिससे देश की गरीब जनता पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बजट में बेरोजगारों के लिए कुछ भी नहीं है। चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बजट में कुछ नहीं दिया गया।
वक्ताओं ने बजट को निराशाजनक बताया। पुतला दहन में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, परितोष जोशी, दीपांशु पांडे, राजीव कर्नाटक, हाजी नूर अकरम खान, तारा चंद्र जोशी, प्रमोद कुमार, हर्ष कनवाल, प्रीति बिष्ट, पंकज कांडपाल, मंजू कांडपाल, फाकिर खान, नरेंद्र अधिकारी, संतोष गोस्वामी, पीसी जोशी, रमेश नेगी, अवनी अवस्थी, सुंदर लटवाल, गजेंद्र फर्त्याल, अरविंद रौतेला, तारा तिवारी काफी संख्या में कांग्रेेसी शामिल थे।