अल्मोड़ा। अग्निशमन अधिकारी ने होटल मिलन इन और एसबीआई इंश्योरेंस ऑफिस का फायर रिस्क निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन उपकरण फायर एक्सटिंग्विशर, होज रील, अलार्म सिस्टम की कार्य क्षमता की जांच की गई।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी किशन सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग करने और आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता बरतते हुए तुरंत बचाव उपाय अपनाने की जानकारी दी। इसके अलावा उन्हें आपात स्थिति में शीघ्र सूचना देने के लिए फायर स्टेशन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें आग लगने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने के भी निर्देश दिए।