फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारानौला में मडिकल स्टोर में लगी आग

Tue, 31 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
यहां धारानौला स्थित शिवशक्ति मेडिकल स्टोर में सोमवार रात आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

मेडिकल स्टोर स्वामी नवीन सिंह जीना सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात करीब 10 बजे पास में रहने वाले किसी व्यवसायी ने दुकान से धुआं उठते देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना नवीन जीना को दी लेकिन तब तक आग ने जोर पकड़ लिया। कुछ देर बाद दुकान स्वामी और अन्य आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकान का शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग काबू में नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच धारानौला पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुला लिया गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की सहायता से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक दुकान में रखी दवाइयां और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी ने बताया कि अग्निकांड में करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें