फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलछीना में हाईटेंशन लाइन में लगी आग, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। धौलछीना में रविवार सुबह रिहायशी मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में अचानक आग लग गई। जिससे आसपास रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। इसके बाद सप्लाई बंद कर बिजली कर्मियों ने लाइन को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

धौलछीना कस्बे के बीचों-बीच से ग्यारह हजार बोल्ट की हाईटेंशन लाइन रिहायशी मकानों की छतों से होकर गुजर रही है। रविवार सुबह सात बजे रिहायशी मकान की छत में लगे एक बिजली पोल पर अचानक आग लग गई। धमकों के साथ आग की चिंगारियां आसपास के घरों तक गिरने लगी। संयोग से उस समय छत पर कोई नहीं था।
धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकल आए। इसकी सूचना उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दी और सप्लाई काटी गई। तब जाकर बिजली लाइन में लगी आग पर काबू पाया जा सका। इस कारण धौलछीना से आगे सेराघाट समेत क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग के जेई ललित मोहन डालाकोटी बिजली कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लाइन को दुरुस्त किया। करीब छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें