फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिले भवन में आग, घरेलू सामान जलकर राख

Sun, 28 May 2017 11:09 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
विज्ञापन
आग से जली मकान की छत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ब्लॉक मुख्यालय के समीपवर्ती सलना गांव में रविवार सुबह एक दो मंजिले भवन में आग लग गई। बाखली के बीचों बीच भवन में लगी आग देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। आनन-फानन में आग बुझाने का काम शुरू हुआ। आग से मकान का पिछला हिस्सा, छत और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। राजस्व पुलिस ने 90 हजार रुपये की क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सलना गांव निवासी कुंदन सिंह अधिकारी पुत्र नर सिंह अधिकारी सुबह अपने खेतों में काम करने गए थे। उनका सलना में दो मंजिला मकान है। लगभग 10 बजे अचानक भवन में आग लग गई। आसपास के लोगों ने भवन से धुआं उठता देखा तो आग का पता चला। बाखली के बीचों बीच भवन होने के कारण ग्रामीण सकते में आ गए और आग बुझाने में जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अलबत्ता भवन की छत पूरी तरह से जल गई।

कपड़े, खाद्य सामग्री सहित पूरा घरेलू सामान राख हो गया। घटना के बाद उप राजस्व निरीक्षक प्रभा आर्या और ललित कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। राजस्व पुलिस ने 90 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया है। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें