सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। चनौदा के जंगल में बुधवार देर शाम आग भड़कने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग जंगल के पास बरगला और गुरुड़ा गांवों से सटे जंगलों तक भी पहुंच गई। जंगल में फैली आग से कई हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा। वहीं आग से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। जंगलों की आग शांत होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।