अल्मोड़ा। जिले के खूंट धामस क्षेत्र में लोगों पर जमीन बेचने का दबाव बनाने और धमकी देने के मामले में डीएम अंशुल सिंह के निर्देश पर राजस्व क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
खूंट धामस क्षेत्र में हुई ग्रामीणों की बैठक में स्थानीय लोगों ने भू माफियाओं की ओर से स्थानीय लोगों पर जमीन बेचने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। यह भी आरोप था कि भू माफिया वृद्ध ग्रामीणों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। लोगों की छाती पर लात मारने जैसे आरोप भी लगाए थे। एसडीएम सदर संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लोगों पर जमीन बेचने का दबाव बनाने और धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।