अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के सौकती गांव में बिजली लाइन बिछाने के लिए यूपीसीएल ने बिना अनुमति के साल और कुकाट के कई पेड काट डाले। वन विभाग ने इस मामले में यूपीसीएल के ईई राजेश कुमार मौर्य और एसडीओ तसनीफ अनवर के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल विकासखंड सल्ट के सौकती गांव में बिजली लाइन बिछाई जा रही है। इस दौरान यूपीसीएल और ठेकेदार ने साल और कुकाट के 30 से 32 पेड़ बिना अनुमति के काट दिए। सूचना मिलने पर वन विभाग ने बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मामले में वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए यूपीसीएल के ईई राजेश कुमार मौर्य और एसडीओ तसनीफ अनवर के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 28, 26 के तहत वन अपराध दर्ज कर लिया है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।