फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल को स्थानांतरित करने को भूमि ढूंढें

Wed, 08 Jul 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास पशुपालन एवं कारागार मंत्री प्रीतम सिंह पवार ने कहा है कि पशुपालन को आजीविका से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने जिले में स्थित भैसोड़ा फार्म को बहुउद्देश्यीय फार्म के रूप में विकसित कर वहां प्रशिक्षण कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां शुरू करने पर जोर दिया।

 उन्होंने अल्मोड़ा जिला कारागार को स्थानांतरित करने के लिए भूमि चयन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि ऐतिहासिक जेल को हेरिटेज के रूप में विकसित किया जा सके।

सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि अधिकांश पशु अस्पतालों में डाक्टरों की तैनाती कर दी गई है।

दृढ़ इच्छा शक्ति से पशुपालन के क्षेत्र में तेजी से काम करने की जरूरत है। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी पशुओं के नस्ल सुधार को विशेष प्रयास करें, ताकि ग्रामीण पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को बरसात के मौसम में पशु रोगों से बचने के लिए प्रभावी टीकाकरण अभियान चलाने को कहा। मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को मत्स्य पालकों के लिए बीमा योजना शुरू करने के निर्देश दिए।

जेल विभाग की समीक्षा में मंत्री ने कहा कि जेल विभाग के अधिकारी जिला प्रशासन के साथ मिलकर जेल के लिए अन्यत्र भूमि चयनित करें, ताकि नए भवन के लिए बजट की व्यवस्था की जा सके।

 उन्होंने अल्मोड़ा पालिका की खस्ता हालत पर चिंता जताई और कहा कि पालिका को स्वयं के संसाधनों को बढ़ाने के लिए काम करना होगा। अल्मोड़ा में कूड़ा निस्तारण को गंभीर समस्या बताते हुए जमीन उपलब्ध कराने को कहा, ताकि ट्रंचिंग ग्राउंड बनने के बाद कूड़े का उचित निस्तारण हो सके।

इस दौरान पालिका कर्मियों की व्यक्तिगत बीमा योजना और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अवशेष देयकों, रिक्त पदों के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। पवार ने कार्मिकों के देयकों और पालिका की देनदारी सहित अन्य विवरण शासन को भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि सचिव स्तर पर बैठक लेकर कार्रवाई की जा सके।

होमगार्ड विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने मंत्री को क्षेत्र की समस्याएं से अवगत कराया। बाद में मंत्री ने हवालबाग स्थित कुक्कट फार्म का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


बैठक में एडीएम प्रकाश चंद्र, एडी पशुपालन डा. भरत चंद्र, सीवीओ डा. बीएस जंगपांगी, डा. आरएस दीक्षिति, होमगार्ड के डिवीजनल कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव, कमांडेट पीबी पाठक, जेलर अशोक कुमार, ईओ एके वर्मा,  ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें