विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने पत्रकारों से वार्ता में रानीखेत जिले की मांग को जायज ठहराया। उन्होंने कहा छोटी प्रशासनिक इकाइयों से क्षेत्र का विकास संभव है। सरकार को जिलों के गठन के संबंध में सार्थक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि बंदरों और जंगली सुअरों से बचने के लिए चौलाई और चाय के बागान लगाएं, इसके लिए सरकार पूरा सहयोग देगी।
कहा भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन और सीएम आवास का निर्माण शुरू हो गया है। सरकार गरीब तबके के लोगों, वृद्धजनों, महिलाओं और पुरोहितों के लिए योजनाएं बना रही है। छोटे-छोटे चिन्ह्ति कस्बों को शहर का रूप देकर वहां रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। विस अध्यक्ष ने कहा इन दिनों सड़कों के सुधारीकरण, डामरीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसे सुधारना होगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष कैलाश पांडे, कार्यकारी नगर अध्यक्ष हरीश मनराल, गोविंद सिंह बिष्ट, भाष्कर बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, ललित असवाल, जगदीश चंद्र, विनीत चौरसिया, दीपक पंत, सिद्धार्थ पांडे, महेंद्र बिष्ट आदि थे।