फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पांचवें सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 को

Mon, 02 Nov 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में बीएससी तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के भौतिक विज्ञान विषय की आंतरिक परीक्षाएं तीन नवंबर को होंगी। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा फुलोरिया ने बताया कि तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से कक्षा संख्या 12,14 और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 12 बजे से कक्ष संख्या 12 में प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। संवाद
विज्ञापन


15 नवंबर को पहल संस्था में होगा जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा का मॉक टेस्ट



संवाद न्यूज एजेंसी



स्याल्दे (अल्मोड़ा)। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को पहल संस्था में मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इस सत्र का यह दूसरा मॉक टेस्ट होगा। परीक्षा का स्तर पहले की अपेक्षा थोड़ा कठिन रखा जाएगा, ताकि विद्यार्थी अपनी तैयारी का बेहतर आकलन कर सकें और कमजोरियों को पहचानकर आगे की तैयारी में जुट सकें। पहल संस्था की ओर से पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संस्था का उद्देश्य बच्चों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ परीक्षा में शामिल होने का आत्मविश्वास विकसित करना है। संस्था के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास और तैयारी जरूरी है। इसी उद्देश्य से मॉक टेस्ट के माध्यम से बच्चों को परीक्षा के माहौल से परिचित कराया जा रहा है, ताकि उनके मन से परीक्षा का भय दूर हो और वे सहजता से प्रश्नपत्र हल कर सकें।

जागरूकता रैली निकालकर बच्चों को किया सम्मानित



बागेश्वर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर कोतवाली परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जागरूकता रैली निकालकर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर शनिवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सरदार पटेल के जीवन संघर्ष और देश की एकता को मजबूत करने में उनके ऐतिहासिक योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बच्चों व स्थानीय नागरिकों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प दिलाया। आयोजन के माध्यम से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत भी बच्चों को जागरूक किया गया। इस मौके पर सीओ अजय साह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें