फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसजे विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की आधी कमान अब छात्राओं के हाथ में

Sat, 19 Sep 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू है। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार छह प्रमुख पदों में से तीन छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। छात्रा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर अब केवल छात्राएं ही चुनाव लड़ सकेंगी।
विज्ञापन

यह फैसला विश्वविद्यालय के अधीन चार परिसर और 36 महाविद्यालयों में लागू होगा। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव जैसे छह प्रमुख पद होते हैं। शासन के नए प्रावधान के तहत तीन पद छात्राओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें छात्रा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव शामिल हैं। इन पदों पर छात्र प्रत्याशी अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इस निर्णय से छात्राओं को राजनीति में कदम रखने के नए अवसर मिलेंगे। वहीं, संभावित छात्र प्रत्याशियों को निराशा हुई है।



छात्राओं का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

इस आरक्षण से छात्रसंघ में छात्राओं का प्रतिनिधित्व बढ़ना तय है। आरक्षित पदों पर छात्राओं को अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। वे छात्र समुदाय के बीच अपने मुद्दों को प्रभावी ढंग से रख पाएंगी। यह कदम महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन




छात्र राजनीति में बदले समीकरण

आरक्षण के इस फैसले से छात्र प्रत्याशियों के समीकरण बदल गए हैं। कई छात्र इन पदों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। अब उन्हें अपनी चुनावी रणनीति बदलनी होगी। कुछ छात्र प्रत्याशी अन्य अनारक्षित पदों पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर छात्र और छात्राएं दोनों चुनाव लड़ सकेंगे।

कोट



- छात्रसंघ चुनाव में शासन से छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है। यह नियम इस शिक्षा सत्र से सभी परिसर और महाविद्यालयों में लागू किया जाएगा । यह फैसला छात्राओं को छात्र राजनीति में समान अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। - प्रो. जगत सिंह बिष्ट, छात्रसंघ चुनाव प्रभारी, एसएसजे विवि अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें