फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक सप्ताह बाद मादा तेंदुआ पिंजरे में हुई कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के ध्याड़ी में लंबे समय से दहशत का पर्याय बन चुकी मादा तेंदुआ एक सप्ताह बाद वन विभाग के पिंजरे में कैद हुई। वन विभाग मादा तेंदुए को जल्द अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजेगा। करीब तीन दिन पूर्व गुप्टली में भी एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो चुका है।
विज्ञापन

ध्याड़ी में लंबे समय से लोग मादा तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से खौफ में थे। तेंदुए के डर से लोगों का बाहर निकला भी दूभर हो गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की। एक सप्ताह बाद शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने तेंदुए को पिंजरे में फंसा देखा तो वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि पिंजरे में फंसी मादा तेंदुए की उम्र एक से दो वर्ष के बीच है। मादा तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है और इसे जल्द अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें