अल्मोड़ा में कैंडल मार्च निकालती महिला कांग्रेस।
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकार गौरी लंकेश और हरियाणा के निजी स्कूल में हुई छात्र प्रद्युम्न की हत्या के विरोध में महिला कांग्रेस ने देर सायं नगर में कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने दोनों मामलों की सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग उठाई।
महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता देर शाम चौघानपाटा में एकत्र हुईं और यहां से उन्होंने कैंडल मार्च निकाला जो शहीद पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार गौरी लंकेश और छात्र प्रद्युम्न की हत्या निंदनीय है। दोनों मामलों की सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की। कैंडल मार्च में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जेबुल निशा अंसारी, मंजू कांडपाल, गीता मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, किरन साह, बीना स्टीफन, दीपा जोशी, भगवती बिष्ट, गीता पांडे, कलावती तिवारी, हेमा पांडे, भावना वर्मा, पार्वती भंडारी, धीरा तिवारी, पूजा आर्या, अमिता साह, यशी साह, मंजू कांडपाल आदि शामिल थीं।