फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वीआईपी ड्यूटी में टैक्सी अधिग्रहण पर महासंघ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वीआईपी कार्यक्रमों में बार-बार टैक्सियों के अधिग्रहण और लंबित भुगतानों को लेकर टैक्सी यूनियन महासंघ कुमाऊं मंडल ने नाराजगी जताई है। महासंघ ने प्रशासन से वाहन स्वामियों के देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। महासंघ अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत अन्य वीआईपी कार्यक्रमों में टैक्सियों का अधिग्रहण किया जाता है, लेकिन वाहन स्वामियों को समय पर भुगतान नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

कई मामलों में ईंधन की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं की जाती, जिससे चालकों और मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने कहा कि टैक्सी चालक अपने वाहनों के जरिये ही परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यदि विशेष परिस्थितियों में प्रशासन को वाहन अधिग्रहित करने पड़ें तो निर्धारित दरों के अनुसार भुगतान और अन्य देयकों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि पिछले पंचायत चुनाव के दौरान अधिग्रहित वाहनों का भुगतान भी अब तक लंबित है, जिससे वाहन स्वामियों में रोष व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें