फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन में फाल्ट, 25 घंटे बाद सुचारू हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा) विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से विकासखंड भैंसियाछाना के कई गांवों में रविवार रात अंधेरा रहा। सोमवार दिन तक बिजली कर्मचारी फॉल्ट ढूंढते रहे। करीब 25 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

होली पर्व के दौरान रात को बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार रात भैंसियाछाना ब्लॉक की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लाइन में फॉल्ट के कारण जागेश्वर, तोली, बिना, बाड़ेछीना, सेराघाट के 220 गांव अंधेरे में रहे। रात को ही विद्युत कर्मचारी फॉल्ट ढूंढ़ने में जुटे रहे लेकिन फॉल्ट न मिलने के कारण रातभर बिजली गुल रही। सोमवार सुबह बिजली कर्मचारी सभी लाइनों में विद्युत फॉल्ट ढूंढ़ने में जुटे रहे। दोपहर करीब डेढ़ बजे 25 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी, जिसके बाद लोगों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें